- Hindi News
- भोलानाथ सिंह बने हॉकी झारखंड के नए अध्यक्ष
भोलानाथ सिंह बने हॉकी झारखंड के नए अध्यक्ष
गुरुवारका दिन झारखंड हॉकी के लिए ऐतिहासिक रहा। एक दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर हॉकी झारखंड का चुनाव संपन्न हुआ। हॉकी इंडिया द्वारा नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर आरके श्रीवास्तव की देखरेख में हुए चुनाव में भोलानाथ सिंह अध्यक्ष, विजय शंकर महासचिव और रजनीश कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए।
वहीं चार साल से हॉकी झारखंड का संचालन कर रहे पुराने दल के चुनाव में हॉकी झारखंड के वरीय उपाध्यक्ष रहे एसएम हाशमी अध्यक्ष, सावित्री पूर्ति महासचिव और सुरेश कुमार निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए। एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हुए इस चुनाव में झारखंड हाइकोर्ट के अधिवक्ता गौरी शंकर प्रसाद रिटर्निंग ऑफिसर थे। चुनाव के बाद विधायक सीपी सिंह हॉकी झारखंड की नई टीम को बधाई देने पहुंचे।
हॉकी इंडिया की देखरेख में हुआ चुनाव ही मान्य है। किसी और के चुनाव काे मान्यता नहीं है।\\\'\\\'
नरेंद्रबत्रा, महासचिवहॉकी इंडिया
एसएम हाशमी की टीम
अध्यक्ष: एसएमहाशमी, वरीयउपाध्यक्ष : जार्जलकड़ा, उपाध्यक्ष: अमरमनीकुल्लु, बिश्वासी पूर्ति, दशरथ महतो, राशिद खान, महासचिव:सावित्रीपूर्ति, संयुक्तसचिव: हेलेनसोय, असरिता लकड़ा, जुबेर आलम, सीडी सिंह, कोषाध्यक्ष: सुरेशकुमार, सदस्य: माइकललाल, एडलिन केरकेट्टा, मसिरा सुरीन, कोलेश्वर गोप, पतरस लगुन
भोलानाथ सिंह की टीम
अध्यक्ष: भोलानाथसिंह, वरीयउपाध्यक्ष : शशिकांतप्रसाद, उपाध्यक्ष:जार्ज लकड़ा, उपेंद्र सिंह, बिश्वासी पूर्ति, महासचिव:विजयशकर सिंह, संयुक्त सचिव:राजीवरंजन, संजीव कुमार झा,
कोषाध्यक्ष: रजनीशकुमार, सदस्य:मसीरासुरीन, मनीष कुमार, अजीत कुमार सिंह, विशाल कुमार, बबलू
हमारा चुनाव ही है संवैधानिक: हाशमी
हॉकीझारखंड द्वारा संपन्न कराए गए चुनाव में अध्यक्ष चुने गए हाशमी ने कहा कि हमारा चुनाव संवैधानिक तरीके से हुआ। परिणाम हॉकी इंडिया को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर हॉकी इंडिया हमारे चुनाव को नहीं मानेगी तो हम न्यायालय के शरण में जाएंगे। कोषाध्यक्ष चुने गए सुरेश कुमार ने कहा कि चुनाव से पहले एजीएम संपन्न कराया गया। जिसमें 21 सदस्यों ने भाग लिया। चुनाव से सुदेश महतो ने अपने को दुर रखा।
हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष ने संपन्न कराया चुनाव
होटल गोल्डन ट्यूलिप (होटल पार्क प्राइम, मोरहाबादी) में हॉकी इंडिया के आब्जर्वर मुश्ताक अहमद की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। इससे पूर्व एजीएम