रांची विवि बैडमिंटन टीम का चयन 22 को
रांची| बीएचयूबनारस में आयोजित होने वाली अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची विश्वविद्यालय बैडमिंटन टीम का चयन 22 सितंबर को सिमडेगा कालेज सिमडेगा में आयोजित की गई है। सिमडेगा कॉलेज के पीटीआई विजय श्रीवास्तव ने बताया कि कॉलेज के खिलाड़ी परिचय प्रमाण पत्र के साथ चयन में भाग ले सकते हैं।