झारखंड अंडर-14 फुटबाॅल टीम जीती
रांची| दिल्लीमें चल रहीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबाॅल प्रतियोगिता में गुरुवार को झारखंड अंडर-14 फुटबॉल टीम ने लक्ष्यद्वीप को 22 गोलों से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किए। झारखंड की जीत पर खेलमंत्री गीताश्री उरांव, खेल सचिव वंदना दादेल, खेल निदेशक ददन चौबे, प्रभारी साझा सरवर इमाम सहित विभागीय अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगे के मैचों में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है।