विकास क्लब ने जीता मुकाबला
रांची/कांके| कांकेके सीआईपी मैदान में अल-फलाह ट्रस्ट द्वारा आयोजित शेख भिखारी रनिंग गोल्ड कप फुटबाॅल प्रतियोगिता हुई। इसमें आईएफए धुर्वा को विकास क्लब, विकास ने 2-0 से हराया। विकास क्लब के हंसराज हांसदा को मैन आॅफ मैच का पुरस्कार दिया गया। जबकि दूसरा मैच टोप्पो ब्रदर्स चिरौंदी बनाम दुबलिया फुटबाॅल क्लब के बीच हुआ। झामुमो महानगर अध्यक्ष अंतु तिर्की और मुश्ताक आलम ने देकर पुरस्कार दिया।