पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिरफ्तारी के लिए दिल्ली गई पुलिस अब तक खाली हाथ

गिरफ्तारी के लिए दिल्ली गई पुलिस अब तक खाली हाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वोटरों को धमकाने के लिए योगेंद्र साव ने बनाए थे उग्रवादी संगठन

उग्रवादियों से पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के संबंध का मामला

पुलिस योगेंद्र साव और राजू साव के करीबी लोगों की सूची तैयार कर रही है। राजू से पता लगाया जा रहा है कि किसकी क्या भूमिका थी। राजू से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने योगेंद्र साव के 20 करीबी लोगों की सूची बनाई है। ये सभी केरेडारी, बड़कागांव और पतरातू प्रखंड के हैं। जबकि राजू साव के छह करीबी लोगों में पांच केरेडारी के और एक लातेहार जिले के छिपादोहर निवासी अनूप साव का नाम है। अनूप राजू साव का साला है। वह योगेंद्र साव द्वारा मुहैया कराए गए बाइक और हथियार लेकर फरार है। राजू के मुताबिक अनूप के नेतृत्व में लातेहार के कई लोग संगठन में सक्रिय थे।

योगेंद्र के 20 और राजू के 6 करीबियों के नाम आए