पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भटके हुए बच्चे को सिल्ली पुलिस को सौंपा

भटके हुए बच्चे को सिल्ली पुलिस को सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भटके हुए बच्चे को सिल्ली पुलिस को सौंपा

रांची|सिल्ली प्रखंडके सुंडील गांव के ग्रामीणों ने रविवार को एक भटके हुए सात वर्षीय बच्चे को सिल्ली पुलिस को सौंपा। ग्रामीणों के अनुसार, यह बच्चा बीते सोमवार को करीब ढाई बजे गांव के समीप रेल पटरी के बीचोंबीच दौड़ रहा था। खेत में काम कर रहीं महिलाओं को शंका हुई, तो पूछताछ करने पर उसने अपना नाम गौतम शर्मा बताया। इसके बाद गांव के ही ध्रुव सिंह महतो ने उसे रातभर अपने घर में रखा और दूसरे दिन रविवार को पुलिस को सौंप दिया।