पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंचल कार्यालयों में ठप होगा काम

अंचल कार्यालयों में ठप होगा काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांचीसहित राज्यभर के अंचल कार्यालयों में दाखिल खारिज, जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र बनाने, भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र, जमीन की जांच सहित अन्य कार्य ठप करने की तैयारी हो रही है। अगले माह दुर्गा पूजा के बाद अंचल कार्यालयों में काम काज ठप कराने की घोषणा की जाएगी। इसे लेकर झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। इसमें राज्यभर से आए पदाधिकारियों ने सरकार की नीति पर आक्रोश व्यक्त किया। संघ के महामंत्री भरत कुमार सिन्हा ने कहा कि इस सरकार ने राजस्व कर्मचारियों को बार बार छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सीआई के पदों पर राजस्व कर्मचारियों को नियुक्त करने, जजेज प्रोटेक्शन एक्ट की तरह राजस्व कर्मियों का प्रोटेक्शन एक्ट बनाया जाए, हल्का इकाई बनाया जाए और कर्मचारियों को कंप्यूटर के साथ नेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाए ताकि जनता का काम सुविधाजनक हो सके। उन्होंने कहा कि अब भी कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं हुई तो सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा। पर कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में शशिभूषण सिंह, विक्रम महली, राजेन्द्र प्रसाद साह, कृष्ण मोहन प्रसाद, पुरेंद्र नाथ पांडेय, फिरोज खान सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

संघ का किया गया पुनर्गठन

कर्मचारी संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी कमेटी का पुनर्गठन किया। इसमें देवकांत गुप्ता, जितेन्द्र प्रसाद, जयंत विजय टोप्पो और एनुल हक, किरण डांग को उपाध्यक्ष बनाया गया। अवध किशोर पंडित, विनोद कुमार और सीताराम महतो को संयुक्त मंत्री, कमलाकांत वर्मा, रघुनंदन चौधरी, धनंजय गुप्ता, तपन चक्रवर्ती को संगठन मंत्री, अनिल कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष, रंजीत कुमार को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक करते प्रदेश कर्मचारी।