- Hindi News
- नामकुम ओवरब्रिज पर सड़क दुर्घटना, दो घायल
नामकुम ओवरब्रिज पर सड़क दुर्घटना, दो घायल
रांची/नामकुम | नामकुमओवरब्रिज पर बीती देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंची और इलाज के लिए रिम्स भेजा। पुलिस ने बताया कि एक पल्सर बाइक जेएच-01यू 1999 पर सवार होकर दो युवक नामकुम चौक से दुर्गा सोरेन चौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं पीछे बैठे युवक को मामूली चोट पहुंची है। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर दूर जा गिरे थे। उधर से गुजर रहे सेना के जवानों ने तुरंत नामकुम पुलिस को खबर की। इसके बाद दोनों को रिम्स भेजा गया।