झारखंड तैराकी टीम का हुआ चयन
रांची| 35वींराष्ट्रीय खेल को लेकर झारखंड तैराकी टीम गठन को लेकर प्रशिक्षण शिविर के लिए रविवार को मेगा स्पोर्ट्स काम्पलेक्स होटवार स्थित तैराकी स्टेडियम में चयन आयोजित की गई। इस चयन में रांची, जमशेदपुर, रामगढ़, लोहरदगा एवं अन्य जिलों के बालक-बालिका तैराकों ने भाग लिया। झारखंड तैराकी संघ के महासचिव शैलेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि सरकार की और से झारखंड टीम के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तीन चरणों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जाएगी।