रांची| एचईसीमैदान में खेले जा रहे रांची जिला सुपर लीग फुटबॉल में रविवार को झारखंड विद्युत बोर्ड ने इरबा को 1-0 से पराजित किया। बोर्ड की ओर से खेल के 39वें मिनट में अविनाश कच्छप ने गोल किया। एक अन्य मैच टीएनएल और बिरसा क्लब कोकर के बीच खेला गया। मैच बराबरी पर समाप्त हुआ।