पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमशेदपुर रामदास भट्टा दो गोल से जीता

जमशेदपुर रामदास भट्टा दो गोल से जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उर्समैदान डोरंडा में रविवार को गद्दी पंचायत सातवां फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन डोरंडा गद्दी पंचायत की ओर से किया गया। फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर रामदास भट्टा ने जुकसुलाई को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा कर लिया। गद्दी पंचायत डोरंडा के हाजी रउफ गद्दी ने बताया कि टूर्नामेंट में ओडिशा, धनबाद, गिरिडीह, झरिया, पुरुलिया और रांची गद्दी पंचायतों की टीमों ने हिस्सा लिया। आयोजन का सफल बनाने में पप्पू गद्दी, छोटे गद्दी, अमजद गद्दी, खलिकुल गद्दी, अयूब गद्दी अन्य ने अहम भूमिका निभाई।