प्रॉपर्टी मीट कार्यक्रम का आयोजन आज
रांची| प्रॉपर्टीमें निवेश के इच्छुकों के लिए अच्छी खबर है। शनिवार और रविवार की सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक होटल चाणक्या बीएनआर में प्रॉपर्टी मीट का आयोजन किया जाएगा। उदघाटन सीपी सिंह करेंगे। इस कार्यक्रम में दिल्ली, एनसीआर और रांची की कुछ चुनिंदा प्रॉपर्टीज के बारे में जानकारी दी जाएगी। लोग यहां प्रॉपर्टी में निवेश भी कर सकेंगे। यह आयोजन ऑरबिट मीडिया कर रहा है। पीपुल्स एसोसिएट के कपिल देव ने बताया कि कई नामी-गिरामी कंपनियों की सस्ती और प्रीमियम प्रॉपर्टीज का विकल्प मिलेगा।