- Hindi News
- पूर्व इनकम टैक्स कमिश्नर तारानंद का निधन
पूर्व इनकम टैक्स कमिश्नर तारानंद का निधन
रांची| रांचीके पूर्व इनकम टैक्स कमिश्नर तारानंद का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया। मुंबई में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। तारानंद 2005 में रांची में कमिश्नर के पद पर पदस्थापित थे। चीफ कमिश्नर पद पर प्रोन्नति के बाद उनका तबादला मदुरै कर दिया गया था। वहां से उनका तबादला मुंबई हो गया था। वह अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रहे थे।