- Hindi News
- दुर्गोत्सव के रंग में रंगे हेलो किड्स स्कूल के बच्चे
दुर्गोत्सव के रंग में रंगे हेलो किड्स स्कूल के बच्चे
रांची | हेलोकिड्स स्कूल, कांके रोड में शुक्रवार को बच्चों के लिए दुर्गोत्सव का आयोजन किया गया। मौके पर बच्चे मां काली, सरस्वती, गणेश और महिषासुर के रूप में नजर आए। बच्चों ने झांकियों का प्रदर्शन भी किया। मां दुर्गा और महिषासुर वध पर नाटक का मंचन भी हुआ। वहीं शिक्षकों ने गरबा किया। मौके पर प्रिंसिपल बिमला सिन्हा ने बच्चों को कहा कि हमें सच्चे मन से लोगों का साथ देना चाहिए। बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी हुई।