- Hindi News
- जवाहर विद्या मंदिर में आर्ट एंड पेंटिंग कंपीटिशन
जवाहर विद्या मंदिर में आर्ट एंड पेंटिंग कंपीटिशन
रांची | जेवीएमश्यामली में शुक्रवार को स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर आर्ट एंड पेंटिंग कंपीटिशन का आयोजन किया गया। जिसे मेकॉन द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी के तहत तीन वर्गों में आयोजित किया गया। मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल इंचार्ज एसएन ठाकुर ने स्टूडेंट्स को केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में मोती प्रसाद, शिल्पी रमानी, नलिनी शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे। प्रतियोगिता के ग्रुप में सृष्टि स्नेहा, पुष्कर, प्रणव कुमार, ग्रुप बी में पुबिता बोस, कमली कुमारी, स्तुति स्नेही, ग्रुप सी श्रुति, हर्ष प्रिया और श्रुति रानी क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे।