पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि आधारित उत्पादों का निर्यात आवश्यक : विष्णु

कृषि आधारित उत्पादों का निर्यात आवश्यक : विष्णु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कृषि आधारित उत्पादों का निर्यात आवश्यक है। इसके लिए व्यापक मार्केटिंग स्ट्रेटजी की जरूरत है। ये बातें कृषि सचिव विष्णु कुमार ने कहीं। वे शुक्रवार को राजधानी के एक होटल में राज्य में उद्यानिकी फसलों, सब्जियों फूलों की खेती और निर्यात की संभावनाओं पर आयोजित वर्कशॉप में बोल रहे थे। आयोजन झारखंड जैविक कृषि प्राधिकार, झारखंड बागवानी मिशन, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।

कृषि सचिव ने कहा कि झारखंड में बिहार की तर्ज पर एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन का गठन

होना चाहिए। राज्य में को-ऑपरेटिव मूवमेंट में भी तेजी आनी चाहिए। कार्यशाला में उद्योग सचिव हिमानी पांडे, एपिडा के अध्यक्ष संतोष षाड़ंगी, डॉ. पीवीएसएम गौरी, बीएयू के कुलपति डॉ. जार्ज जॉन उपस्थित थे। कार्यशाला के तकनीकी सत्र में बीएयू के कुलपति डॉ. जॉर्ज ने कहा कि राज्य के विकास में उद्यानिकी फसलों, सब्जियों फूलों की खेती और निर्यात का काफी योगदान हो सकता है। इससे बड़ा राजस्व प्राप्त हो सकता है। मुंबई के आरजी पाणिकर, एपिडा की एडवाइजर डॉ. गौरी, राज्य हॉर्टिकल्चर मिशन के निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह, एपिडा के एजीएम डॉ. सीबी सिंह, वेजफेड के एमडी एस सिंह ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।

फंड के लिए प्रस्ताव भेजे झारखंड : षाड़ंगी

एग्रीकल्चरलप्रोसेस्ड फूड फॉर एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (एपिडा) के अध्यक्ष संतोष षाड़ंगी ने कहा कि राज्य में कनेक्टिविटी एक महत्वपूर्ण समस्या है। कई दिक्कतों के बाद भी यहां के फलों और सब्जियों की क्वालिटी बहुत अच्छी है। राज्य में आम, लीची, भिंडी, मटर, गोभी, ऑर्गेनिक खेती ऐसे क्षेत्र हैं, जहां काफी संभावनाएं हैं। एपिडा की ओर से तीन जिलों को प्राथमिकता सूची में रखा गया है। इसके तहत यहां के किसानों को राष्ट्रीय एक्सपोर्टर के साथ लिंक किया जाएगा।

कृषि आधारित उद्योग प्राथमिकता : हिमानी

उद्योगसचिव हिमानी पांडेय ने कहा कि राज्य में फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में अभी भी कम काम हुआ है। राज्य की औद्योगिक नीति में फूड प्रोसेसिंग और कृषि आधारित उद्योग प्राथमिकता सूची में हैं। इस क्षेत्र में 50 करोड़ के निवेश को मेगा इन्वेस्टमेंट का लाभ मिलता है। इसके तहत 70 प्रतिशत तक सब्सिडी है। हालांकि उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि राज्य में फूड