झाप्रसे के 10 अफसरों का स्थानांतरण
रांची | राज्यसरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का शुक्रवार को ट्रांसफर किया। कार्मिक की जारी अधिसूचना के मुताबिक रमेश कुमार दुबे को हेल्थ का उपसचिव, विनोद कुमार झा को भविष्य निधि निदेशालय का उपनिदेशक, विश्वनाथ माहेश्वरी को ऊर्जा विभाग का उपसचिव, सुनील कुमार सिंह को समेकित जनजाति विकास अभिकरण पाकुड़ का परियोजना निदेशक, राखाल चंद्र बेसरा को निबंधन विभाग को उपसचिव, शंकर यादव को हटिया का आवासीय दंडाधिकारी, शहंशाह अली खान को झारखंड भवन दिल्ली के स्थानीय आयुक्त का सचिव, डेविड बलिहार को जमशेदपुर का कार्यपालक दंडाधिकारी बनाया गया है। रामकुमार मंडल की सेवा परिवहन विभाग को, जबकि वैद्यनाथ कामती की सेवा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपी गई है।