पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुडको को स्थानांतरित हाेगी जेएनएनयूआरएम की राशि

जुडको को स्थानांतरित हाेगी जेएनएनयूआरएम की राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | जीआरडीएकी बैठक में शुक्रवार को निर्णय हुआ कि जेएनएनयूआरएम की राशि जुडको को स्थानांतरित की जाएगी। जेएनएनयूआरएम के काम जुडको को दिए जाने का निर्णय पहले ही ले लिया गया है। अतः इससे संबंधित राशि भी जुडको को स्थानांतरित करना आवश्यक है, ताकि नगर विकास के कार्यों में गति लाई जा सके। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जीआरडीए द्वारा प्रस्तावित विधानसभा भवन में सीटों की संख्या अधिक की जाए। वर्तमान में विधानसभा सदस्यों की संख्या 81 है, परंतु भविष्य में इसके बढ़ने की संभावना को देखते हुए सदस्यों के बैठने के लिए सीटों की संख्या कम से कम 150 रखी जाए। सीएम प्रोजेक्ट भवन स्थित अपने सभा कक्ष में जीआरडीए के निदेशक मंडल के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि जीआरडीए के सरकारी कर्मियों को सरकारी सेवकों की तरह ही यात्रा एवं दैनिक भत्ता मिलेगा। बैठक में विकास आयुक्त आरएस पोद्दार, योजना-विकास विभाग के प्रधान सचिव डीके तिवारी, भवन के प्रधान सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एसके शतपथी एवं नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

ऊर्जाविभाग के अधिकारी तलब : ऊर्जाविभाग के अधिकारियों को सीएम ने शुक्रवार को तलब किया।