- Hindi News
- कंज्यूमर फेयर में मिलेगे 1.5 लाख रुपए तक के कपड़े
कंज्यूमर फेयर में मिलेगे 1.5 लाख रुपए तक के कपड़े
राजधानीमें पहली बार नए तरह के कंज्यूमर फेयर का आयोजन किया जा रहा है। ब्लूमिंग बड्स सोसाइटी की ओर से इस फेयर का आयोजन 27 और 28 सितंबर को होटल रेडिशन ब्लू में किया जाएगा। इसमें 300 से लेकर 1.50 लाख रुपए तक के परिधान उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा डिजायनर सूट, साड़ी, हैंडीक्राफ्ट आइटम और बच्चों के लिए परिधान, खिलौने, होम डेकोर, फूट वेयर की पूरी रेंज उपलब्ध कराई जाएगी। यह जानकारी संस्था की चेयरपर्सन रीना अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा और दीपावली को ध्यान में रखकर एक ही छत के नीचे हर वर्ग के लिए कई सामग्री प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि रांची के लोगों को भी वेस्टर्न ड्रेस बेस्ट रेंज में मिल सके। खरीदारी करने वालों को उपहार जितने का भी मौका मिलेगा। हर 500 की खरीदारी पर एक कूपन दिया जाएगा। इसका लक्की ड्रॉ होगा जिसमें उपभोक्ताओं को कई उपहार मिलेंगे। मौके पर सीमा अग्रवाल, आशा अग्रवाल, रेनू डिडवानिया सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थी।
पत्रकारों को जानकारी देतीं रीना अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, आशा अग्रवाल अन्य।