सोना 200 रुपए चढ़ा, चांदी में स्थिरता
रांची | विदेशीबाजारों में तेजी और घटे भावों पर मांग निकलने से शुक्रवार को सोने का भाव तेज हो गया। जबकि चांदी पिछले कारोबारी दिवस के भाव पर टिकी रही। रांची सराफा बाजार में जेवराती सोना 200 रुपए तेज होकर 26000 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया और चांदी 41500 रुपए प्रति किलो पर टिकी रही। कारोबारियों ने कहा की नवरात्र के शुरू होने के साथ ही जेवरों की मांग में तेजी आने लगी है। आने वाले दिनों में सोने का भाव और चढ़ सकता है।