लालपुर में न्यू मोबाइल हाउस का शुभारंभ
रांची | लालपुरस्थित काली टावर में सोमवार को मोबाइल फोन्स के प्रतिष्ठान न्यू मोबाइल हाउस का शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान के संचालक ओम प्रकाश मोदी ने बताया कि यहां मोबाइल के सभी सॉल्यूशन उपलब्ध कराए गए हैं। सैमसंग, नोकिया, जिओनी, सोनी, एलजी सहित सभी कंपनियों के मोबाइल फोन्स यहां उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं। यहां सर्विसिंग की भी सुविधा मुहैया कराई जा रही है।