और घटे उड़द, अरहर दाल के भाव
रांची| नएउड़द दाल की आवक जोर पकड़ने से भाव में जोरदार गिरावट है। यह दो दिनों में 300 रुपए सस्ती हो गई है। पिछले 15 दिनों में उड़द दाल के भाव करीब 1000 रुपए घटे हैं। वहीं, अरहर दाल भी सोमवार को 200 रुपए क्विंटल तक टूटा रांची में मध्यप्रदेश से अरहर की आवक सस्ती पड़ रही है। हालांकि मूंग और चना दाल के भाव स्थिर हैं। सोमवार को रांची की थोक मंडियों में बेस्ट अरहर दाल 7000 रुपए, बेस्ट मसूर दाल 5800 रुपए, बेस्ट मूंग दाल 8500 से 8600 रुपए, बेस्ट चना 3700 रुपए, बेस्ट चना दाल 4000 रुपए, बेस्ट उड़द दाल 6300 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकीं।
बंगाल से आलू की आपूर्ति बढ़ने के कारण भाव में 50 रुपए प्रति क्विंटल तक की नरमी आई है। वहीं, प्याज के भाव स्थिर हैं। सोमवार को पंडरा में सफेद आलू 1750 से 1800 रुपए और लाल आलू 2100 से 2150 रुपए प्रति क्विंटल बिका। प्याज 1000 से 1400 रुपए क्विंटल तक बिका।
आलू के भाव घटे