सोना 200 रुपए चमका, चांदी 500 रुपए चढ़ी
रांची | अंतरराष्ट्रीयस्तर पर पीली धातु में टिकाव के बीच घरेलू स्तर पर रुपए पर बने दबाव और त्योहारी मांग से सोना सोमवार को रांची सराफा बाजार में तेज हो गया। जेवराती सोना 200 रुपए प्रति 10 ग्रमा तेज होकर 26000 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। वहीं, चांदी 500 रुपए तेज होकर 41500 रुपए प्रति किलो बोली गई। कारोबारियों के अनुसार अभी मांग और तेज होगी।