- Hindi News
- आरएफसी, चापूटोली इरबा, बड़ाम की टीमें सेमीफाइनल में
आरएफसी, चापूटोली इरबा, बड़ाम की टीमें सेमीफाइनल में
रांची| आजादफुटबॉल क्लब सीठिओ की ओर से आयोजित महात्मा गांधी सद्भावना गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हाजी अब्दुर्र रज्जाक अंसारी (इरबा), फोर एस बड़ाम, रांची फुटबॉल क्लब (आरएफसी) और चापूटोली की टीम प्रवेश कर गई। सीठिओ मैदान में खेले गए तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में इरबा ने बेहद रोमांचक मैच में आरएंडडी सेल की टीम को 2-1 से हराया। पहले हाफ से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खेल समाप्ति तक कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ में इरबा के खिलाड़ियों ने सुंदर तालमेल बनाकर सेल पर हमला करना शुरू किया। 38वें मिनट में अजय ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी।
गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी।