रांची/हजारीबाग. हजारीबाग की महिला आवासीय फुटबॉल सेंटर की टीम नई दिल्ली के डॉ. अांबेडकर स्टेडियम में चल रही अंडर-17 महिला सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। सोमवार को खेले गए महत्वपूर्ण मैच में हजारीबाग की टीम ने महाराष्ट्र को 3-0 से रौंद डाला। एक अक्टूबर को छत्तीसगढ़ डीजीएनसीसी की टीम से झारखंड का क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा।
अंडर-17 में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हजारीबाग की टीम ने अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान जैसी टीम को धूल चटाने के बाद मैच में महाराष्ट्र की खिलाड़ियों की एक चलने दी। पहले हाफ से ही झारखंडी खिलाड़ियों ने हमलावर खेल खेला। खेल के 12वें ही मिनट में ममता कुमारी ने शानदार हेड से गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। एक गोल से आगे होने के बाद खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ दनादन हमला तेज कर दिया। महाराष्ट्र की खिलाड़ी एक गोल खाने के बाद संभली भी नहीं थी की ममता ने 20वें मिनट में एक और गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी।
पहले हाफ तक झारखंड की टीम 2-0 की बढ़त बनाई रखी। दूसरे हाफ में महाराष्ट्र की खिलाड़ियों ने गोल करने को लेकर थोड़े-थोड़े अंतराल पर कई हमले किये। लेकिन झारखंड की मजबूत रक्षापंक्ति को भेद नहीं सकी। इधर झारखंड की खिलाड़ियों ने सुंदर तालमेल बनाकर अपना हमला जारी रखा। 40वें मिनट में संध्या कच्छप ने गोल कर टीम की बढ़त 3-0 कर जीत पक्की कर दी।
(महाराष्ट्र को पराजित करने के बाद झारखंड टीम की लड़कियां।)