पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तोमर कई लड़कियों की जिंदगी कर चुका है बर्बाद

तोमर कई लड़कियों की जिंदगी कर चुका है बर्बाद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोमर कई लड़कियों की जिंदगी कर चुका है बर्बाद

प्राथमिकीमें सोनम ने आरोप लगाया है कि यूनिवर्सिटी के चेयरमैन बीएस तोमर यौन शोषण कर कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। उनके खिलाफ पहले भी एफआईआर दर्ज हैं। अपनी ऊंची पहुंच और पैसे के बल पर वह अब तक बचते रहे हैं। उन्हें जब मेरे रांची जाने की खबर मिली, तो मुझे और मेरे पापा को करोड़ों का लालच दिया। नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से मैं घबराहट में हूं। आखिर लड़कियां अपना घर छोड़कर बाहर पढ़ाई कैसे करेंगी। उसने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।