पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुलेगा वाहन फिटनेस सेंटर

खुलेगा वाहन फिटनेस सेंटर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची में वाहनों की जांच के लिए पहला निजी फिटनेस सेंटर खुलेगा। इसके लिए राज्य सरकार एनओसी देने की तैयारी में है। वहीं, शहर में करीब आधा दर्जन प्रदूषण जांच केंद्र भी खोलने की तैयारी है।

सरकार के निर्देश पर डीटीओ नागेंद्र पासवान और एमवीआई बुद्धिनाथ चौधरी ने शनिवार को प्रस्तावित केंद्रों की जांच की। डीटीओ पासवान ने बताया कि अभी जिले में वाहनों को फिटनेस देने का काम एमवीआई करते हैं। लेकिन नया सेंटर खुल जाने से लोगों को राहत मिलेगी। फिटनेस सेंटर तुपुदाना में खुलना है। अजय कुमार ने लाइसेंस के लिए आवेदन दिया है। वहीं, प्रदूषण जांच केंद्र के लिए प्रस्तावित पेट्रोल पंपो सेंटरों की भी जांच की गई।

आधा दर्जन प्रदूषण जांच केंद्र भी खोलने की तैयारी