पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अदालत ने नहीं मानी भानु की रिम्स जाने की मांग

अदालत ने नहीं मानी भानु की रिम्स जाने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | मनीलाउंड्रिंग मामले में सरेंडर करने और अदालत द्वारा जेल भेजे गए पूर्व मंत्री और विधायक भानु प्रताप शाही के रिम्स भेजे जाने की मांग को कोर्ट ने नहीं माना। अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल भानु के गले और स्पाइन में सूजन है। वह हर दिन थेरेपी लेते हैं। जेल में थेरेपी लेने की व्यवस्था नहीं है। इसलिए भानु को रिम्स में इलाज कराने की अनुमति दी जाए। अदालत ने जेल अधीक्षक से रिपोर्ट की मांग की। साथ ही आर्मी डॉक्टर की टीम का गठन कर भानु का चेकअप कराने का निर्देश दिया है।