पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेट्रोल डीजल पर बढ़ सकता है वैट

पेट्रोल-डीजल पर बढ़ सकता है वैट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार वैट बढ़ाने पर कर रही है गंभीरता से विचार

महंगाई

पेट्रोल और डीजल की लगातार कम हो रही कीमत को देखते हुए राज्य सरकार इन पर वैट बढ़ाने पर विचार कर रही है। फिलहाल राज्य में पेट्रोल पर 20 फीसदी और डीजल पर 18 फीसदी वैट लग रहा है। यह 22 से 23 फीसदी हो सकता है। वाणिज्य कर विभाग ने इस आशय का एक अनौपचारिक प्रस्ताव तैयार किया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार कम होने से इस समय राज्य सरकार को हर माह 38 से 40 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। 31 जुलाई 2014 को पेट्रोल का भाव 72.95 पैसे प्रति लीटर था, जो आज घट कर 55.87 रुपए हो गया है। डीजल 61.63 रुपए से घटकर 47.99 रुपए हो गया है। इस कारण वैट राजस्व पर आय कम हो गया है।

वाणिज्य कर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में पेट्रोल की बिक्री से राज्य सरकार को हर माह 29 करोड़ रुपए और डीजल की बिक्री के 107 करोड़ रुपए वैट मिल रहा है। इसमें कमी हो,इसके लिए वैट बढ़ाने पर विचार हो रहा है। पड़ोसी राज्य बिहार में पेट्रोल और डीजल पर वैट की दर 24 फीसदी है।

31 जुलाई 2014 को पेट्रोल का भाव 49.48 पैसे था। उस पर 9.48 पैसे एक्साइज डयूटी, 16 पैसे डिलीवरी चार्ज, बिक्री दर 59.11 रुपए, वैट 11.82 रुपए, डीलर कमीशन 2.02 रुपए, कुल खुदरा मूल्य 72,95 पैसे था। डीजल का मूल्य 47.51 रुपए, एक्साइज डयूटी 3.56 रुपए, डिलीवरी चार्ज 0.16 पैसे, बिक्री दर 51.23, वैट 9.22 , डीलर कमीशन 1.18 रुपए कुल खुदरा भाव 61.63 रुपए था।

राज्य में हर माह 1,43,98,74,579 लीटर पेट्रोल और 5,94,94,75,147 लीटर डीजल बिकता है इसमें इंडियन ऑयल कार्पोरेशन द्वारा 88,71,19,103 लीटर, भारत पेट्रोलियम 46,34,84782 लीटर और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन 8,92,70,694 लीटर पेट्रोल बेचा जा रहा है। इसी तरह इंडियन ऑयल कार्पोरेशन 3,11,11,58,090 लीटर, भारत पेट्रोलियम 1,54,65, 26,059 लीटर और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन 1,19,17,90,998लीटर डीजल बेचती हैं।