पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम दिल्ली गए, लौटते ही मंत्रिमंडल विस्तार

सीएम दिल्ली गए, लौटते ही मंत्रिमंडल विस्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होनेवाली नीति आयोग की बैठक में भाग लेने मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार की शाम दिल्ली गए। वहां वह आयोग की बैठक में भाग लेने के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अन्य वरीय नेताओं से भी बातचीत करेंगे। खबर है कि मुख्यमंत्री के नौ फरवरी को रांची लौटते ही मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अपना होमवर्क पूरा कर दिल्ली रवाना हुए हैं। उसमें झाविमो के विधायकों के भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर बात बन जाने की सूचना है। दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री एक साथ कई महत्वपूर्ण फैसले करेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार के अलावा सचिव रैंक में प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों का पदस्थापन, आईपीएस अधिकारियों का भी पदस्थापन और स्थानांतरण के अलावा कुछ प्रमुख विभागों के सचिव बदलेंगे।