मतदाता पुनरीक्षण का अभियान आज
रांची | झारखंडके सभी जिलों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान रविवार को चलेगा। सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ रहेंगे। वे वोटरों से आवेदन आपत्ति पत्र प्राप्त करेंगे। 1 जनवरी 2015 को 18 वर्ष पूरा करनेवाले सभी युवक जो मतदाता बनने की अर्हता रखते हैं, अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। वे अपनी तस्वीर, आयु और निवास प्रमाण पत्र के साथ प्रपत्र- 6 भर कर दे सकते हैं। वैसे लोग भी अपना नाम सूची में शामिल करा सकेंगे, जिनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। मतदाता त्रुटियों में सुधार भी करा सकेंगे। इसके लिए अलग-अलग प्रपत्र भरना होगा। ये सभी प्रपत्र क्षेत्र के संबंधित बीएलओ के पास उपलब्ध रहेंगे।