पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रांची| रांचीयूनिवर्सिटी के ऑटोनॉमस रांची कॉलेज में एकेडमिक काउंसिल की

रांची| रांचीयूनिवर्सिटी के ऑटोनॉमस रांची कॉलेज में एकेडमिक काउंसिल की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| रांचीयूनिवर्सिटी के ऑटोनॉमस रांची कॉलेज में एकेडमिक काउंसिल की बैठक 26 सितंबर को प्राचार्य डॉ. यूसी मेहता की अध्यक्षता में होगी। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। बैठक में दर्जनभर एजेंडाें पर चर्चा के बाद स्वीकृति प्रदान किए जाने की उम्मीद है। इसमें कई कोर्सों के सिलेबस में संशोधन का भी प्रस्ताव आएगा। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि ग्लोबलाइजेशन को ध्यान में रखकर सिलेबस को अपडेट करने की योजना है। ताकि, कारपोरेट वर्ल्ड की डिमांड के अनुसार स्टूडेंट्स को तैयार किया जा सके। इसके अलावा नए डिप्लोमा कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जो साइकोलॉजी डिपार्टमेंट में शुरू होगा। इसका सिलेबस संबंधित विभाग द्वारा तैयार कर लिया गया है। यह कोर्स अगले सत्र से शुरू किया जाएगा। इधर, कॉलेज प्रबंधन ने काउंसिल की बैठक की सूचना सदस्यों को भेज दी है।

आरयू एकेडमिक काउंसिल की बैठक 26 सितंबर को