जेईडीसी के बाहर धारा 144 लागू
रांची | झारखंडबिजली वितरण निगम लिमिटेड परिसर और इसके आसपास प्रशासन ने अनिश्चितकाल के लिए धारा 144 लागू कर दिया है। यह आदेश सदर एसडीओ अमित कुमार ने जारी किया है। कहा कि आए दिन राजनीतिक दल, सरकारी गैर सरकारी संगठनों द्वारा निगम मुख्यालय के पास धरना-प्रदर्शन, घेराव आमरण अनशन आदि का प्रयास किया जाता है। यह कार्रवाई निगम सीएमडी केके वर्मा के आग्रह पर किया गया है।