पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फॉरेस्ट बड़ाम जीएफसी गाड़ी होटवार की टीमें जीतीं

फॉरेस्ट बड़ाम जीएफसी गाड़ी होटवार की टीमें जीतीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांचीजिला सुपर लीग फुटबॉल में मंगलवार को फॉरेस्ट बड़ाम और जीएफसी गाड़ी होटवार ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर अगले दौर में प्रवेश किए। फॉरेस्ट बड़ाम की टीम ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम को 1-0 से पराजित किया। बड़ाम की ओर से 30वें मिनट में विसेंट नायक ने गोल किया। वहीं डिवीजन सुपर लीग में जीएफसी गाड़ी होटवार ने प्रकाश क्लब रुप्पुपीड़ी की टीम को 2-1 से हराया। गाड़ी होटवार की ओर से 18वें 13वें मिनट में राजू ने, जबकि प्रकाश क्लब की ओर से 28वें मिनट में संदीप ने गोल किया।