घर पर बनाइए टेस्टी मैंगो चिली चॉकलेट
वैलेंटाइन वीक पर इनोवेटिव एंगल्स की ओर से आयोजित किया गया चॉकलेट कार्यशाला
वैलेंटाइनवीक के मौके पर इनोवेटिव एंगल्स की ओर से शनिवार को चॉकलेट कार्यशाला का आयोजन होटल पिनेकल में की गई। इसमें कोलकाता से आई सोमा जैन ने वेलेंटाइन डे को ध्यान में रखते हुए 25 से अधिक प्रकार के चॉकलेट बनाने की विधि बताई।
कार्यशाला में शामिल प्रतिभागियों ने भी चॉकलेट बनाने की विधि को ध्यान से सुना और जाना। सोमा जैन ने फ्रूट फ्लेवर्ड, चॉकोपाई, आम पापरा, चॉकलेट शैंपेन बॉटल, चॉकलेट टेडी, मिर्ची चॉकलेट, पीनट बटर क्रेक्ड चॉकलेट, चॉकलेट प्लास्टिक, मैंगो चिली चॉकलेट, हेजलनट चॉकलेट, चॉकलेट क्रंची ऑरेंज आदि बनाने की विधि बताई।
इनोवेटिव एंगल्स की अर्चना मुरारका ने बताया कि वैलेंटाइन डे मौके पर गिफ्ट दिया जाता है। बाजार में भी हैंड मेड चॉकलेट की मांग है। इसी को ध्यान में रखते हुए चॉकलेट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। सोमा जैन ने छोटी-छोटी टिप्स देते हुए चॉकलेट बनाने का तरीका सिखाया। आयोजन में संस्था की वृंदा अग्रवाल, उमा जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्कशॉप में लक्की ड्रॉ का भी आयोजन किया गया।
कार्यशाला में चॉकलेट बनाने की विधि बतातीं सोमा जैन।
ऐसे करें ट्राय
सोमाजैन ने बताया कि चॉकलेट बनाने के लिए कंडक्ट मिल्क 150 ग्राम, बटर 55 ग्राम, फ्रेश क्रीम 40 मिलीलीटर, ग्लूकोज 55 ग्राम को मेल्ड करें। फिर इसमें 500 ग्राम डार्क चॉकलेट मिलाकर मोल्ड में सेट करने डालेंगे। चॉकलेट बनाते समय ध्यान रखें कि ठंडे चॉकलेट को किसी गर्म लिक्विड चॉकलेट में डीप करें, इससे चॉकलेट क्रेक हो जाता है। वहीं, चॉकलेट को जब भी मोल्ड में जमाएं अच्छी तरह ट्रे को पटक-पटक कर जमाएं, इससे एयर बबल हट जाएगा।