- Hindi News
- राष्ट्र के भविष्य नन्हे फ्रैंसिस्कन : ज्योति
राष्ट्र के भविष्य नन्हे फ्रैंसिस्कन : ज्योति
राष्ट्र के भविष्य नन्हे फ्रैंसिस्कन : ज्योति
संतअन्ना गर्ल्स हाई स्कूल एंड इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल सिस्टर निर्मला ज्योति डीएसए ने बतौर मुख्य अतिथि रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कहा कि बेबीज डे आउट में नन्हे फ्रैंसिस्कन बच्चों ने यह साबित कर दिया कि वे राष्ट्र के भविष्य और समृद्धि हैं। वाइस प्रोविंशियल फादर मनोज वेंगाथानम, प्रिंसिपल फादर मनोज कुल्लू, फादर इसीदोर, तथा फादर दीपक टीओआर मौजूद थे।
नर्सरी केजी के बच्चों ने नृत्य, संगीत और स्पोर्ट्स में दिखाया दमखम
बेबीज डे आउट में बिखेरा नन्हेे-मुन्नों ने जलवा
रंग-िबरंगे पोशाकों में अपनी प्रस्तुित देते संत फ्रांसिस स्कूल के बच्चे।
डीबी स्टार >रांची
डांसपे चांस, तो कभी जादू-जादू बोल के गीतों पर रंग-बिरंगे पोशाकों में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों का ठुमकना और चहकना तालियों का कारण बना। वहीं उनके नन्हे कदम जब भांगड़ा डांस पर थिरके तो उपस्थित उनके अभिभावक और अन्य स्कूली बच्चे भी झूमने लगे। यह मनभावन दृश्य शनिवार को संत फ्रांसिस स्कूल हरमू में दिखा। अवसर था बेबीज डे आउट कार्यक्रम का। इसमें नर्सरी और केजी के बच्चे-बच्चियों ने नृत्य, संगीत और स्पोर्ट्स में अपना दमखम दिखाया। स्पोर्टस के इवेंटों में बच्चों ने अनुशासित तरीके से हिस्सा लिया। बच्चों के साथ अिभभावकों ने भी कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया। साथ ही अपने कैमरे और मोबाइल में इस क्षण को कैद भी किया।
कार्यक्रम के अंत में विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। फादर दीपक के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।