पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजभवन में उमड़ी लोगों की भीड़

राजभवन में उमड़ी लोगों की भीड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीड़ के कारण राजभवन को जोड़ने वाले मार्ग जाम, लोगों को लुभा रहा उद्यान

राजभवनमें लगे दस हजार से अधिक गुलाब के फूल की सुगंध लोगों को अपनी ओर खींच रही है। शनिवार को राजभवन की बगिया को देखने के लिए लोगों की इतनी अधिक भीड़ उमड़ी कि राजभवन को जोड़ने वाले सभी मार्ग में जाम की स्थिित उत्पन्न हो गई। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने की वजह से लोगों को सड़क के किनारे वाहन खड़ा करना पड़ रहा था। 52 एकड़ मे फैले राजभवन परिसर में अकबर उद्यान, अशोक उद्यान, महात्मा गांधी औषधीय उद्यान और मूर्ति गार्डेन में विभिन्न किस्मों के फूलों के पौधे, औषधीय पौधे, रुद्राक्ष कल्पतरु, पीला बांस, सिंदूर कद्दू के पेड़ आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं।

लोगोंको रिझा रहा फाउंटेन

राजभवनके उद्यान में गुलाब फूल की 200 से अधिक प्रजातियों के 10 हजार से अधिक पौधे लगे हुए हैं। उद्यान में लोगों को एटॉल, श्वेत, सारिका, राजेन्द्र प्रसाद, पैराडाइज, सुगंधा, अमेरिकन हेरिटेज सहित अन्य प्रजातियों के गुलाबों की सुगंध मिल रही है। इसके अलावा राजभवन उद्यान में लगाए गए म्यूजिकल फाउंटेन में वाटर का करतब लोगों को रिझा रहा है। साथ ही दालचीनी, कपूर, लौंग, रुद्राक्ष सहित अन्य पौधों को देख पा रहे है। रविवार को छुट‌्टी का दिन होने के कारण यहां और भी लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। लोग परिवार के साथ यहां पहुंच रहे हैं।

शनिवार को राजभवन के उद्यान को देखने पहुंचे लोग, दर्शकों से भर गया पूरा राजभवन परिसर।