भानु का सरेंडर जेल भेजे गए
रांची| मनीलाउंड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री विधायक भानु प्रताप शाही ने शनिवार को पीएमएलए के विशेष जज सत्यप्रकाश की अदालत में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने भानु को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सरेंडर के बाद भानु ने जमानत याचिका दायर की। बहस के बाद कोर्ट ने ईडी के विशेष लोक अभियोजक एसआर दास से पक्ष रखने को कहा। दास ने इसके लिए सोमवार तक का समय मांगा। इस पर कोर्ट ने भानु को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई सोमवार को होगी।