पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरसीए 47 रन से जीता

आरसीए 47 रन से जीता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | जेएससीएस्टेडियम में चल रहे सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग में शनिवार को जस्टिस सीसी को रांची क्रिकेट अकादमी (आरसीए)ने 47 रन से हराया। आरसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में नौ विकेट पर 177 रन बनाए। टीम की ओर से सचिन ने 61, मुदस्सर ने 36, शाहिद ने 28, अश्वनी ने 20 रनों की पारी खेली। जस्टिस सीसी के मनीष को दो, योगेंद्र को तीन विकेट मिले। इसके जवाब में जस्टिस की टीम 36.5 ओवरों में 130 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से विकास ने 34, अशफाक ने 16 रन बनाए। आरसीए के विवेक को तीन, रवि को दो विकेट मिले।