- Hindi News
- प्रतिभा खोज परीक्षा में साक्षी का बेहतर प्रदर्शन
प्रतिभा खोज परीक्षा में साक्षी का बेहतर प्रदर्शन
रांची | नेशनलएजुकेशन काउंसिल द्वारा आयोजित 17वीं प्रतिभा खोज परीक्षा 2014 में संत जोसफ कॉन्वेंट की कक्षा 10वीं की छात्रा साक्षी कुलश्रेष्ठ ने अपने ग्रुप के साथ-साथ चार राज्यों में होने वाली इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। संस्था के निदेशक सीएस गिरि ने बताया कि काउंसिल द्वारा इस परीक्षा का आयोजन बिहार, झारखंड एवं उत्तराखंड में किया गया था। इसमें साक्षी के अलावा प्रिंस प्रह्लाद (क्लास-5) एवं शहरेयर (क्लास-9) ने भी अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। संस्था इन्हें मेघा प्रमाण पत्र के साथ लैपटॉप एवं शैक्षणिक सामग्री देकर सम्मानित करेगा। वहीं, अन्य चयनित छात्र-छात्राओं को मेघा प्रमाण पत्र, शैक्षणिक सामग्री के साथ छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।