- Hindi News
- बीएड परीक्षा में अव्यवस्था, एक बेंच पर तीन स्टूडेंट्स
बीएड परीक्षा में अव्यवस्था, एक बेंच पर तीन स्टूडेंट्स
रांची | आरयूमें सोमवार से बीएड की परीक्षा शुरू हुई। पहले ही दिन परीक्षा में अव्यवस्था दिखी। पीजी भूगोल विभाग केंद्र में एक बेंच पर तीन स्टूडेंटस को बैठाया गया। इतना ही नहीं विभाग के लैब को परीक्षा रूम बना दिया गया। इसके बाद भी बात नहीं बनी, तब शिक्षकों ने पीजी बांग्ला डिपार्टमेंट से रूम देने का आग्रह किया। बांग्ला विभाग ने तत्काल स्वीकृति दे दी। तब विभाग के शिक्षकों ने राहत की सांस ली। इधर, बेसिक साइंस भवन में परीक्षा के लिए पर्याप्त जगह थी। एक बेंच पर सिर्फ एक स्टूडेंट्स को बैठाया गया था। पीजी फिजिक्स एचओडी डॉ. एसएन सिंह ने बताया कि यहां पर्याप्त जगह बेंच हैं। इसलिए एक बेंच पर एक स्टूडेंट को बैठाया गया है। बीएड परीक्षा में पुलिस और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी नहीं की गई है।