धरना पर बैठे िरम्स के पारा मेडिकल छात्र
रांची | रिम्सके पारा मेडिकल छात्र राजभवन के समीप धरना पर बैठ गए हैं। वे मांगों को लेकर कुछ दिनों से हड़ताल कर रहे थे। कोई हल नहीं निकलते देख धरना पर बैठ गए। छात्रों की मांग कोर्स को मान्यता दिलाना, रेग्युलर क्लास, व्हाइट एप्रन, स्टाइपेंड आदि हैं। छात्रों के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया था, पर अब तक वह पूरा नहीं हुआ।