- Hindi News
- पुस्तक मेले में लुभा रहीं कई विषयों की मनभावन किताबें
पुस्तक मेले में लुभा रहीं कई विषयों की मनभावन किताबें
लीलाधरशर्मा की भारतीय संस्कृति कोश रामशरण जोशी की आदिवासी समाज और शिक्षा जैसी समाज अध्ययन की पुस्तकें समीर बुक डिपो के स्टॉल पर उपलब्ध हैं। साहित्य अकादमी के स्टॉल पर कठपुतलियां उपन्यास अंडमान की लोककथाएं समेत विभिन्न प्रचुर साहित्य, क्लासिक्स पढ़ने वालों के लिए राजपाल का स्टॉल, जबकि जीविका प्रकाशन और पुस्तक महल के स्टॉल पर बच्चों की भीड़ रही। महेंद्र प्रसाद महिला कॉलेज के मैदान में लगे पुस्तक मेला में विविध विषय की किताबें लोगों को सोमवार को भी खींच लाईं।
इधर, पुस्तक मेले में शाम को हुई कविता कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। कविता कहानी सुनाओ प्रतियोगिता के पहले ग्रुप के विजेता विवेक, ज्योति कुमार, पलक कुमारी, ग्रुप बी के विजेता सुबैदा मलिक, रौनक राज, साक्षी रानी, प्रणव राम तिवारी ग्रुप सी की विजेता ज्योति, अभिषेक, शिखा रहे। निर्णायक डॉ. राजश्री राज कामेश्वर प्रसाद सिंह निरंकुश थे। मंगलवार को पुस्तक तूलिका का लोकार्पण होगा।
धर्म और योग की किताबें सीडी भी
मेले में जिला प्रशासन की ओर से मतदाता सहायता केंद्र बनाया गया है। यहां मतदाता पहचान पत्र से संबंधित हर प्रकार की समस्या का समाधान किया जा रहा है। लोग बड़ी संख्या में आकर अपनी समस्या नोट करा रहे हैं।
सहायता केंद्र में बन रहा वोटर कार्ड
मेले में इंटरनेशनल योग सोसायटी के स्टाॅल पर व्यवहारिक योग की किताबें और सीडी हैं। 50 से 90 रुपए की इन सीडियों से योग का कोर्स किया जा सकता है। संस्कृति संस्थान बरेली के स्टॉल पर वेद और उपनिषद की टिकाएं हैं। यहां अष्टावक्र द्वारा लिखी गीता उपलब्ध है।