हमारी अस्मिता से जुड़ी है हिंदी : कृष्णा
हिंदी में कार्य करने वाले की तारीफ
सीआईपी में हिंदी का उपयोग बढ़ाएंगे : डाॅ. दया राम
सभी काम हिंदी में होना चाहिए : प्रसाद
हिंदुस्तानियों की पहचान है हिंदी : खंडेलवाल
एचईसीके निदेशक (मार्केटिंग) एबी कृष्णा ने कहा है कि हिंदी में काम करना हमारा संवैधानिक दायित्व है। इसलिए हमें इस दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। हिंदी हमारी अस्मिता से जुड़ी हुई है। साथ ही यह हमारी राजभाषा, संपर्क एवं राष्ट्रभाषा है। वे सोमवार को एचईसी मुख्यालय में आयोजित राजभाषा पखवाड़ा के समापन अवसर पर बोल रहे थे। निदेशक (फाइनेंस) एसके पटनायक ने हिंदी की गरिमा पर प्रकाश डाला और कार्यान्वयन पर विशेष जोर दिया। सीवीओ रवींद्र वर्मा ने कहा कि हम सबको हिंदी में कार्य करना चाहिए। सभी को हिंदी आती है। केवल मानसिकता में बदलाव की जरूरत है। कार्यक्रम में जीके यादव, डॉ. यशोधरा राठौर, ए. घोष, वीरेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार प्रमाणिक, कमल किशोर कमल और मुरारी विश्वकर्मा समेत कई लोग शामिल हुए। संचालन डॉ. सीताराम पाठक ने किया।
इन्हेंकिया गया पुरस्कृत : कार्यक्रममें हिंदी निबंध लेखन में कमल किशोर प्रथम, टिप्पण प्रारूप लेखन में सैयद अली हसन फातमी को प्रथम, काव्य पाठ में मुशीर हेलाल को प्रथम, दीपक कुमार उपरारिया को द्वितीय और टंकण में अजय कुमार सिंह को प्रथम पुरस्कार मिला। इस साल का प्रतिष्ठित राजभाषा शील्ड एचएमबीपी को दिया गया।
रांची/कांके | सीआईपीमें सोमवार को हिंदी दिवस समारोह के आयोजन के साथ ही हिंदी पखवाड़ा का समापन हो गया। इस अवसर पर निदेशक डाॅ. दया राम ने कहा कि राजभाषा हिंदी को संस्थान में और बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही कई उपाय किए जाएंगे। उन्होंने न्यायपालिका, संसद के अलावा अन्य सभी महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों में हिंदी को प्रोत्साहित करने की जरूरत बताई। मौके पर हिंदी पखवाड़ा के दौरान और समारोह के अवसर पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर निदेशक डाॅ. दया राम, प्रशासकीय पदाधिकारी डाॅ. बासु देवदास, डाॅ. विनोद कुमार सिन्हा, डाॅ. संजय मुंडा, डाॅ. जेएस कच्छप, कलावती देवी, जेवियर मिंज, लक्ष्मण साह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
रांची | झारखंडके चीफ पीएमजी अभय शेखर प्रसाद ने कहा कि यह हिंदी क्षेत्र है। यहां शत-प्रतिशत काम हिंदी में होना चाहिए। कर्मचारियों को ऐसा काम करना