पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोनी को 20 तक का समय, नहीं तो कार्रवाई

मोनी को 20 तक का समय, नहीं तो कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| बिनाएडमिशन के ही स्टाइपेंड का सरकारी पैसा हड़पने का खुलासा होने के बाद जिला प्रशासन ने छात्रा मोनी कुमारी को नोटिस जारी किया है। उसे 20 सितंबर तक जिला कल्याण पदाधिकारी नीरज कुमारी के कक्ष में आकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। अगर, उक्त तिथि को मोनी हाजिर नहीं होती है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में प्रशासन ने उसके पते पर पत्र भेज दिया है। इससे पूर्व नीरज कुमारी ने मोनी से मोबाइल पर बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली थी। छात्रा ने उनको कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। उसे कल्याण शाखा में बुलाया भी गया, लेकिन वह नहीं आई। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

बताते चलें कि राज्य से बाहर के संस्थानों में फर्जी एडमिशन कर स्टाइपेंड घोटाले का खुलासा दैनिक भास्कर अपनी पड़ताल में कर चुका है। लोहरदगा की मुन्नी टोप्पो एक ऐसी ही छात्रा है, जिसके एकाउंट में बिना एडमिशन के ही स्टाइपेंड का पैसा करीब 55 हजार रुपए गया है। पूछताछ में उसने रामगढ़ की मोनी कुमारी नामक छात्रा का नाम बताया था, जो छात्राओं को जमा करके उनके दस्तावेजों को दिल्ली से आए दलालों तक पहुंचाती थी।