पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ के बीच माता के दर्शन कर पहुंचे संकर्षण

बाढ़ के बीच माता के दर्शन कर पहुंचे संकर्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीरमें जब बाढ़ की विभीषिका थी तब रांची के पत्रकारिता विभाग के प्रोफेसर संकर्षण परिपूर्ण वैष्णो देवी की यात्रा पर थे। लोगों के कहने पर बाढ़ से घबराकर वे लौटे नहीं बल्कि यात्रा पूरी कर माता का दर्शन किया। संकर्षण ने कहा कि यह उनकी इच्छाशक्ति या माता की इच्छा ही थी, जिसके बल पर इतने विषम परिस्थिति में भी उन्होंने यात्रा पूरी की। रांची पहुंच कर उन्होंने भास्कर के साथ यात्रा के अनुभव साझा किए। संकर्षण की यात्रा उनके बड़े भाई के साथ थी। चार सितंबर को यात्रा पर निकलनेवाले थे। दिल्ली पहुंचने पर पता चला, वहां लैंड स्कैप हुआ है। तवी नदी ओवर फ्लो है। मैंने आगे की यात्रा अकेले शुरू की।

जम्मू पहुंचा तो हर तरफ प्रलय जैसी बारिश और पानी। ट्रेन बंद थी। बसें जाने से इनकार कर रही थीं। एक गाड़ी कटरा जा रही थी, मैं उसी से चला गया। कटरा जैसे पहुंचा सूचना मिली कि जिस पुल से अभी हम पार कर आए हैं, वह हमारे गुजरने के थोड़ी देर बाद ही बह गया। मैने देखा था कि सात को बारिश रुकने की बात थी, पर मौसम देखकर ऐसा नहीं लगा। साढ़े दस बजे अचानक काउंटर खुल गया। पर एक व्यक्ति को एक ही पर्ची मिल रही थी, इसलिए भीड़ लगी थी। मैं श्री साइन बोर्ड के कार्यालय से पर्ची लेकर आया। आठ सितंबर को साढ़े ग्यारह बजे मैंने यात्रा शुरू की। आरती के पहले हमें थोड़ी देर के लिए दर्शन मिल गया। उतनी देर में मन पवित्र हो गया। लगा माता ने ही इतने कष्ट में बुलाया है। सुबह लौटने के बारे में पता किया। कुछ लोगों ने मिलकर एक टैक्सी की और जम्मू निकले। वहां से फिर दिल्ली और 11 को रांची पहुंचे।

प्रो. संकर्षण परिपूर्ण