पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवी दर्शन में स्वास्तिक पर होंगे 1111 कलश

देवी दर्शन में स्वास्तिक पर होंगे 1111 कलश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीवैष्णवी शिवराम सेवा संस्थान की देवी दर्शन महायज्ञ महोत्सव समिति की बैठक सोमवार को हुई। बैठक में 25 सितंबर से तीन अक्टूबर तक आयोजित होनेवाले सामूहिक सहस्त्र कलश स्थापना समारोह पर चर्चा हुई। तय हुआ कि पूजा के लिए 71 सौ वर्गफीट में पंडाल निर्माण किया जाएगा। यहां काल्पनिक नौ देवियां कलशों में दिखेंगी। यहां 1111 कलशों की स्थापना की जाएगी। सभी कलश स्वास्तिक के अंदर विराजमान होंगे। देवी दर्शन तक मुख्य सड़क से छह तोरण द्वार बनाए जाएंगे। नौ दिनों तक महाआरती, श्रीरामचरित मान पाठ आदि कार्यक्रम होंगे। कन्या पूजन नृत्य नाटिका भी होगी। इसमें वैष्णवी देवी, सत्यभामा, रूकमणि गाथा, शिव पार्वती की महिमा आदि का वर्णन होगा। महोत्सव का समापन भव्य भंडारे के साथ होगा। बैठक में मनोज मिश्रा, मुनमुन, मनीष तिवारी, महावीर, विवेक रंजन, राजीव रंजन, नीरज तिवारी, धन्नु, एनके सिन्हा, संजय वर्मा, दिलीप पाण्डेय, प्रवीण, नवीन बिरजू प्रसाद उपस्थित थे।

इस तरह स्थापित हाेंगे कलश।