डिमेंशिया लाइलाज नहीं : डाॅ. अनुराधा
रांची | डिमेंशियाअर्थात याददाश्त खोने की बीमारी लाइलाज नहीं है। अगर मरीजों के बीच रहकर उचित देखभाल किया जाए तो मरीज फिर से पहले की तरह स्वास्थ हो सकता है। ये बातें रविवार को मेंटल काॅलेज रायपुर के सहायक प्रोफेसर डाॅ. अनुराधा ने कही। वे रविवार को हटिया के हेसाग स्थित ग्रीन गार्डेन सिटी में वीआरफोरयू फाउंडेशन द्वारा आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि उचित देखभाल भी एक बेहतर इलाज है। उन्होंने डिमेंशिया के हल के लिए लोगों को कई सुझाव दी। डाॅ. अनुराधा भिलाई, छत्तीसगढ़ दुर्ग में डिमेंशिया के मरीजों के लिए काम कर रही है। सेमिनार में वीआरफोरयू के मनीष विनोद के अलावा सिटी के 70 बुजुर्ग शामिल थे।