पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिषद का मिलन समारोह 12 अक्टूबर को

परिषद का मिलन समारोह 12 अक्टूबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | सांस्कृतिकपरिषद की बैठक सोमवार को हुई। सत्येंद्र कुमार मल्लिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी 12 अक्टूबर को पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पर्व त्योहार को देखते हुए रांची जयनगर ट्रेन प्रत्येक दिन चलाने और रांची जोगबनी वाया कटिहार पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की गई। मैथिली को दूसरी राजभाषा का दर्जा देन और मैथिली अकादमी की स्थापना करने की मांग भी रखी गई। बैठक में सुनील कुमार दास, डॉ. अजय कुमार चौधरी, सुधीर कुमार वर्मा, चतुरानंद दास, हेमकांत मल्लिक, राम बल्लभ दत्त, शीला प्रसाद, रंजना दास सहित अन्य उपस्थित थे। यह जानकारी महासचिव सुनील कुमार दास ने दी।