- Hindi News
- सामलौंग पेरिश के लोवाडीह में कैथोलिक विश्वासियों का हुआ प्राोग्राम
सामलौंग पेरिश के लोवाडीह में कैथोलिक विश्वासियों का हुआ प्राोग्राम
सामलौंगपेरिश के लोवाडीह के कैथोलिक मसीही विश्वासियों ने माता मरिया की याद में विशेष आराधना की। यह आराधना लोवाडीह गांव के उस ग्रोटो के समीप हुई, जहां विश्वासियों ने पिछले दिनों माता मरिया के चमत्कारिक दर्शन पाए थे। सामलौंग पेरिश की कैथोलिक सभा, महिला संघ और युवा विंग ने इस मौके पर सामूहिक रूप से आराधना की। इसमें विश्वासियों ने सामूहिक रूप में सामलौंग पेरिश, झारखंड और देश की तरक्की के लिए विशेष आराधना चढ़ाई।
मौके पर महिला संघ की यूनिट सभानेत्री किशोरी लकड़ा ने बताया कि मदर मेरी जगत के उद्धारकर्ता बालक येसु की ही माता नहीं, बल्कि समस्त मानवजाति के लिए प्रेम, सेवा, करुणा और त्याग की माता थीं। उन्होंने अपने जीवन को अपनी मध्यस्थता में प्रभु की योजनाओं को पूरा करने में समर्पित कर दिया। उसी तरह हम कैथोलिक मसीहियों को अपना जीवन का प्रत्येक सेकेंड ईश्वरीय योजनाओं को पूरा करते हुए ईश्वरीय महिमा करने में निवेश करने की जरूरत है। इस प्रार्थना सभा में स्थानीय लोवाडीह के बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिला विश्वासरी शामिल हुए।